{"_id":"5ea928a88ebc3e909d5b729a","slug":"aiims-bilaspur-construction-work-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में एम्स का निर्माण कार्य फिर शुरू, अभी करना पड़ेगा ओपीडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में एम्स का निर्माण कार्य फिर शुरू, अभी करना पड़ेगा ओपीडी का इंतजार
Wed, 29 Apr 2020 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
एम्स, बिलासपुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में बन रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लंबित निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। कोरोना की वैश्विक महामारी की रोकथाम को लागू लॉकडाउन के चलते संस्थान में निर्माण कार्य महीने भर से बंद था। अब जिला प्रशासन ने कड़ी शर्तों के साथ एजेंसी को निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य के दौरान 70 फीसदी से भी कम लोग ही मौके पर काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सरकार की गाइड लाइन और सैनिटाइजेशन का सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद एम्स की ओपीडी के लिए अभी इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने अक्तूबर 2019 में एम्स की ओपीडी शुरू करने का दावा किया था। लेकिन, भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस पर ओपीडी शुरू करने का लक्ष्य जनवरी 2020 में निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले कि यह लक्ष्य पूरा होता, निर्माणाधीन ओपीडी भवन के पास डंगा गिर जाने और अन्य कार्य पूरा न होने के कारण यह मामला मार्च या अप्रैल तक के लिए लटक गया। अब कोरोना लॉकडाउन ने एम्स के निर्माण कार्य को प्रभावित किया है। करीब एक महीने से कार्य पूरी तरह से ठप था। ऐसे में एम्स की ओपीडी जल्द शुरू होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
अनुमान है कि ओपीडी का संचालन अब अगले साल तक खींच सकता है। इसी तरह जून 2021 में एम्स का कार्य पूरा करने का सरकार का लक्ष्य भी अब समय
पर पूरा होने के आसार कम हैं। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बिलासपुर दौरे में निरीक्षण के दौरान वर्ष 2020 अंत तक एम्स बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद जताई थी। सरकार ने जून 2020 तक एम्स में एमबीबीएस की 50 सीटों की पढ़ाई शुरू करने की योजना भी तैयार की थी। वहीं, एम्स के लिए चंडीगढ़ में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन, कोरोना की मार ने एक बार फिर एम्स को फिर लक्ष्य से पीछे धकेल दिया है।
कड़ी शर्तों के साथ एम्स निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अनुमति दी गई है। निर्माण कार्य के दौरान मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी। कार्य कैसे किया जा रहा है उसकी पूरी मॉनिटरिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा। अगर गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो काम रोक दिया जाएगा। - राजेश्वर गोयल, उपायुक्त बिलासपुर