{"_id":"61b6097771df81657e6a13dd","slug":"agro-industries-corporation-will-give-agricultural-equipments-to-farmers-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रो इंडस्ट्री की पहल: स्वयं सहायता समूह किसानों को घर-द्वार देंगे कृषि उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रो इंडस्ट्री की पहल: स्वयं सहायता समूह किसानों को घर-द्वार देंगे कृषि उपकरण
Sun, 12 Dec 2021 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:09 PM IST
सार
पावर टिलर, कैचियां, खरपतवार निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि में 25 से 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
किसान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब किसानों और बागवानों को घर-द्वार सब्सिडी पर उपकरण मिलेंगे। एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन यह पहल कर रहा है। इन उपकरणों के लिए बागवानों को या एग्रो इंडस्ट्री कार्यालय फोन करना होगा या फिर पोर्टल पर जाकर कृषि उपकरण लिस्ट अपलोड करनी होगी। एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन यह उपकरण लोगों को घर-द्वार पर उपलब्ध कराएगा। पंचायतों में भी उपकरणों की लिस्ट उपलब्ध रहेगी। गांवों में स्वयं सहायता समूह को भी कारपोरेशन सब डीलर बनाएगा। इनके माध्यम से भी यह खरीद की जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी कृषि बागवानी विभाग किसानों को सब्सिडी पर उपकरण उपलब्ध करा रही है। अब एग्रो इंडस्ट्री की ओर से भी यह पहल की जा रही है। पावर टिलर, कैचियां, खरपतवार निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि में 25 से 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। चेकडैम में इस्तेमाल होने वाली लोहे की जाली, कॉऊ शेड निर्माण के लिए इस्तेमाल होनी वाली वस्तुएं भी कारपोरेशन उपलब्ध कराएगा। कारपोरेशन का मानना है कि लोगों को सब सब उपकरण के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। ऑर्डर करने पर सामान घर द्वार पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
एग्रो इंडस्ट्री ने किसानों और बागवानों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है। इससे जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं कारपोरेशन की आय में भी इजाफा होगा। एग्रो इंडस्ट्री सीधे कंपनियों से सामान उठाएगा। - जेएम पठानिया, एमडी एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन
विज्ञापन