{"_id":"64c111b3ac0a88cc1e0b2595","slug":"agniveer-bharti-rally-from-3-september-at-luhnu-ground-bilaspur-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन परीक्षा पास करने वालों की भर्ती रैली 3 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन परीक्षा पास करने वालों की भर्ती रैली 3 सितंबर से
Wed, 26 Jul 2023 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:00 PM IST
सार
कर्नल भंडारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है तो उसे उस संस्थान के छोड़ने का सर्टिफिकेट लाना होगा।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 3 से 9 सितंबर तक लुहणू मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। कर्नल भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वह भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट एक अच्छे एवं रंगीन प्रिंटर से ही निकालकर लाएं।
विज्ञापन
पात्र उम्मीदवार वेबसाइट में दी सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें और इसमें दिए निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और इनकी सेल्फ अटेस्टेड कॉपियां भी अवश्य लाएं। आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल या कॉलेज चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
विज्ञापन
कर्नल भंडारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है तो उसे उस संस्थान के छोड़ने का सर्टिफिकेट लाना होगा, जहां से उसने अंतिम बार रेगुलर विद्यार्थी के रूप में शिक्षा हासिल की हो। सर्टिफिकेट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी या इसी विभाग के जिला स्तर के अधिकारी के काउंटर साइन होने चाहिए।
विज्ञापन