फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer Bharti 2022: CM Jairam said that the decision to give millions of jobs is a big gift

Agniveer Bharti 2022: सीएम जयराम बोले- लाखों नौकरियां देने का फैसला बड़ा तोहफा

Wed, 15 Jun 2022 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 05:18 PM IST
सार

सीएम सुंदरनगर में बुधवार सुबह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बेरोजगारी एक वैश्विक समस्या बन गई है। कोरोना के कारण लंबे समय से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2022: CM Jairam said that the decision to give millions of jobs is a big gift
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विभागों में 10 लाख नौकरियां देने और सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती करने का फैसला युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है। इसके लिए देवभूमि हिमाचल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। सीएम सुंदरनगर में बुधवार सुबह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बेरोजगारी एक वैश्विक समस्या बन गई है। कोरोना के कारण लंबे समय से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। इससे युवाओं की देश सेवा करने की इच्छा फलीभूत नहीं हो रही थी। अब लाखों नौकरियां निकालने का केंद्र का फैसला राहत भरा है। अग्निवीर के रूप में साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवा सेना में सेवाएं दे सकते हैं। उन्हें तीस हजार वेतन मिलने के साथ अन्य सुविधाएं और कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी। 

विज्ञापन


ओपीएस मामले में रास्ता निकालने की कोशिश
ओपीएस के मुद्दे पर सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कर्मचारियों की भावनाएं जुड़ी हैं। कांग्रेस ने अपने पूर्व के कार्यकाल में इसको लेकर एमओयू साइन किया था। इस कारण ओपीएस को समाप्त कर दिया गया। सरकार इस मामले में रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। कहा कि बल्ह एयरपोर्ट का काम आगे बढ़ रहा है। डीपीआर में रनवे और टर्मिनल पर पुनर्विचार के लिए कहा गया है। किरतपुर-नागचला फोरलेन का कार्य लगभग एक साल में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed