फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agneepath Scheme: Army cancels old recruitment, process will start afresh

Agneepath Scheme: सेना ने रद्द की पुरानी भर्ती, नए सिरे से शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 15 Jun 2022 11:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 11:31 PM IST
सार

सेना में अब जो भी भर्तियां होंगी, वे अग्निपथ स्कीम के तहत ही होंगी। गुरुवार से सेना इस योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। 90 दिन बाद नियुक्तियों को अंजाम दिया जाएगा। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। 

विज्ञापन
Agneepath Scheme: Army cancels old recruitment, process will start afresh
लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर दिया है। अब जो भी भर्तियां होंगी, वे अग्निपथ स्कीम के तहत ही होंगी। गुरुवार से सेना इस योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। 90 दिन बाद नियुक्तियों को अंजाम दिया जाएगा। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद ग्राउंड टेस्ट होगा। इससे पहले युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होता था। छह महीने प्रशिक्षण के बाद जवानों की सेना में सेवाएं ली जाएंगी। चीन, पाकिस्तान और अन्य बॉर्डर पर भी इनकी ड्यूटी लगेगी। सेना में यह जवान अग्निवीर कहलाए जाएंगे। इनकी चार साल तक सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद और सेवाओं के लिए इन्हें एक और भर्ती प्रक्रिया से गुजरना होगा। साल में कुल 40 से 50 हजार भर्तियों में से 25 फीसदी अग्निवीरों का सेना में नियमित सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल (एवीएसएम, वीएसएम) जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ आरट्रैक ने प्रेसवार्ता में बताया कि अग्निपथ स्कीम में आयु सीमा साढ़े 17 से 21 साल निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवा और युवतियां भाग ले सकेंगे। आईटीआई और तकनीकी संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त युवक भी इसमें भाग ले सकेंगे। प्रथम वर्ष में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपये सालाना मिलेंगे। सेवा के दौरान सालाना बढ़ोतरी होती रहेगी। चौथे वर्ष में सालाना 6.92 लाख रुपये मिलेंगे। इन अग्निवीरों को रिस्क और हार्डसिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। अग्निवीर जवानों का मासिक वेतन का 30 फीसदी अंशदान व्यक्ति विशेष और समान अंशदान भारत सरकार की ओर से दिया जाएगा। चार वर्ष की सैन्य सेवा की समाप्ति पर 11.71 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें आयकर की छूट रहेगी। 48 लाख रुपये का गैर अंशदायी जीवन बीमा का लाभ, अगर अग्निवीर की सेना में सेवाएं देते वक्त 44 लाख रुपये की ग्रेच्युटी और बची हुई सैन्य सेवा काल का वेतन और सेवा निधि भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्य बातें

  • - सैनिक की औसतन आयु 32 से घटकर 26 हो जाएगी
  • - चार साल की सेवा उपरांत 11.71 लाख की सेवा निधि के साथ सेवामुक्ति
  • - सेवा निधि पर 18.2 बैंक लोन का भी विकल्प
  • - सेवा मुक्त पर पेंशन, ग्रेच्युटी, भूतपूर्व सैनिक का दर्जा के पात्र नहीं
  • - स्थायी कैडर मे नामांकन होने पर नियमित सैनिकों के समान, विनियमों के अनुसार पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed