फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After Una petrol and gas exploration started between Swarghat Ramshahar in himachal

ऊना के बाद हिमाचल के तीन और जिलों में पेट्रोल-गैस की खोज

Tue, 22 Oct 2019 10:08 AM IST
Krishan Singh विक्रम ठाकुर, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विक्रम ठाकुर, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
After Una petrol and gas exploration started between Swarghat Ramshahar in himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चार जिलों में पेट्रोलियम पदार्थ और प्राकृतिक गैस की खोज की जा रही है। ऊना के बाद अब बिलासपुर, सोलन और हमीरपुर जिलों में सर्वे हो रहा है। इन दिनों बिलासपुर के स्वारघाट व इससे सटे जिला सोलन के रामशहर क्षेत्र में 76 किलोमीटर की सीधी लाइन में दिन-रात काम किया जा रहा है। भू-वैज्ञानिक कई स्थानों पर 60 फीट तक गहरी बोरिंग करके केंद्र को डिजिटल आंकड़े भेज रहे हैं।

विज्ञापन


ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के माध्यम से अल्फा जीईओ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के वैज्ञानिक दिसंबर तक सर्वे को पूरा कर लेंगे। ओएनजीसी से सेवानिवृत्त भू-वैज्ञानिक एवं प्रोजेक्ट के प्रभारी डॉ. डीआर कोठियाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लेकिन हिमाचल सरकार व संबंधित जिलों के प्रशासन के अधिकारियों का उन्हें बहुत सहयोग मिल रहा है जिससे कार्य दिन-रात प्रगति से चल रहा है। स्वारघाट के बेस कैंप में 24 घंटे वैज्ञानिकों की ओर से डिजिटल आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल में पेट्रोलियम पदार्थ एवं प्राकृतिक गैस का भंडार मिलता है तो भारत सरकार के साथ ही हिमाचल प्रांत को भी बड़ा फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed