फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After Adani now UltraTech reduced truck freight by 41 paise, truck operators not happy

हिमाचल: अदाणी के बाद अब अल्ट्राटेक ने घटाया 41 पैसे मालभाड़ा, ट्रक ऑपरेटरों को मंजूर नहीं

Sun, 26 Feb 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

 अल्ट्राटेक कंपनी ने भी सीमेंट ढुलाई भाड़ा कम कर दिया। अल्ट्राटेक ने 41 पैसे मालभाड़ा कटौती करने की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। 

विज्ञापन
After Adani now UltraTech reduced truck freight by 41 paise, truck operators not happy
सीमेंट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी सीमेंट कंपनी के बाद अब अल्ट्राटेक कंपनी ने भी सीमेंट ढुलाई भाड़ा कम कर दिया। अल्ट्राटेक ने 41 पैसे मालभाड़ा कटौती करने की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। अदाणी कंपनी की तरह ही अल्ट्राटेक कंपनी भी अब प्रति किलोमीटर प्रति मीट्रिक टन बड़ी गाड़ी को 9.30 और छोटी गाड़ी को 10.30 रुपये भाड़ा देगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 5.15 रुपये ही दिया जाएगा। इससे पूर्व मालभाड़ा 9.71 और 10.71 रुपये दिया जा रहा था। उधर, ट्रक ऑपरेटरों की मांगल परिवहन सहकारी सभा ने कंपनी के किराये में कटौती के फैसले को नामंजूर कर दिया है। सभा ने शनिवार शाम को ढुलाई के लिए सीमेंट की कोई मांग नहीं की।

विज्ञापन


यही नहीं, सभा के पदाधिकारियों ने रविवार को आपात बैठक बुला ली है। इसमें कंपनी के फैसले के खिलाफ अल्ट्राटेक में कार्यरत 3,500 ट्रक ऑपरेटर आगामी रणनीति बनाएंगे। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने सीमेंट उद्योग में कार्यरत सभाओं के प्रतिनिधियों को मेल के माध्यम से मालभाड़ा कम करने का पत्र भेज दिया है। सभा के समन्वय समिति के अध्यक्ष कैप्टन भगत राम ने कहा कि हमारी सहमति के बिना कंपनी ने नया मालभाड़ा लागू कर दिया, जो परिवहन सभाओं को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि शालू घाट में रविवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इसमें समन्वय समिति के सदस्य और ट्रक ऑपरेटर शामिल होंगे। इस बैठक में ही अगली रणनीति तय होगी।
विज्ञापन


अल्ट्राटेक समन्वय समिति के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि 23 फरवरी को हुई बैठक में किराया कम करने पर सहमति नहीं बनी थी। अब कंपनी ने इसी बैठक का हवाला देकर किराया कम किया है, जो सरासर गलत है। बैठक में सिर्फ मॉडल पर चर्चा हुई थी। इसके बाद 27 फरवरी को बैठक करना तय थी, लेकिन शनिवार को कंपनी के एकतरफा लिए निर्णय का ऑपरेटर विरोध करेंगे। रविवार की बैठक में अल्ट्राटेक में कार्यरत 3,500 ट्रक ऑपरेटरों की जो भी सहमति होगी, उसी पर आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed