Kullu News: एक महीने बाद डोभी में पैराग्लाइडिंग पर रोक हटी,अब साइट में फिर से हो सकेगी पैराग्लाइडिंग
साइट में उड़ान शुरू होने से एक महीने से बेरोजगार बैठे युवाओं को राहत मिलेगी। पिछले एक महीने से साहसिक गतिविधि से जुड़े युवा बेरोजगार हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उझी घाटी की डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक एक महीने के बाद हट गई है। अब डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग की जा सकेगी। साइट में उड़ान शुरू होने से एक महीने से बेरोजगार बैठे युवाओं को राहत मिलेगी। पिछले एक महीने से साहसिक गतिविधि से जुड़े युवा बेरोजगार हो गए थे। समर सीजन से पहले उन्हें राहत मिली है। 11 फरवरी को डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर की सेफ्टी बेल्ट खुलने से एक महिला पर्यटक की गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में तकनीकी समिति (एयरो स्पोर्ट्स) ने संयुक्त निरीक्षण किया।
समिति ने पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश संबंधित एसोसिएशन को दिए थे। संबंधित एसोसिएशन ने इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के संबंध में लिखित में अपना जवाब दे दिया है। एसोसिएशन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि साइट में पैराग्लाइडिंग नियमों के तहत करवाई जाएगी। वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को विभाग की ओर से तय किए सभी नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि विभाग ने डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है।