फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After a minor altercation in a cricket match, a player was killed by a bat

Himachal: क्रिकेट मैच में मामूली कहासुनी के बाद बल्ले के वार से मार डाला खिलाड़ी

Mon, 17 Mar 2025 09:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Mar 2025 09:50 AM IST
सार

 चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में एक क्रिकेट मैच के दौरान मामूली कहासुनी पर बल्ले से हमला कर एक खिलाड़ी को मार डाला। 

विज्ञापन
After a minor altercation in a cricket match, a player was killed by a bat
क्रिकेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में एक क्रिकेट मैच के दौरान मामूली कहासुनी पर बल्ले से हमला कर एक खिलाड़ी को मार डाला। पिछला डियूर पंचायत के मंजोटा मैदान में मैच के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक खिलाड़ी ने गुस्से में आकर दूसरे खिलाड़ी के सिर पर बल्ले से वार कर दिया। लहूलुहान खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रविवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी खिलाड़ी मौके से भाग गया। मृतक की पहचान क्यूम खान (32) पुत्र पीर मोहम्मद, निवासी गांव लौदली, पंचायत पिछला डियूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रविवार को क्यूम खान क्रिकेट खेलने मंजोटा मैदान पहुंचा था। मैच के दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक अन्य खिलाड़ी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे खिलाड़ी ने गुस्से में बल्ला उठाकर क्यूम के सिर पर मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल क्यूम को साथी खिलाड़ी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। किहार थाना के कार्यकारी प्रभारी अनिल वालिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को क्रिकेट मैच खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा, ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed