{"_id":"6478b6ae260959214b02999e","slug":"after-24-years-in-june-shimla-gets-a-cold-night-like-january-know-the-weather-forecast-for-four-days-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: जून में 24 साल बाद शिमला में जनवरी जैसी सर्द रात, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: जून में 24 साल बाद शिमला में जनवरी जैसी सर्द रात, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
Fri, 02 Jun 2023 10:47 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:47 AM IST
सार
प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शिमला शहर, चांशल में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक पारा 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। कल्पा के न्यूनतम तापमान में भी वर्ष 2013 के बाद कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में कल्पा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में सामान्य से 12 डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 2 जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, 3 जून के बाद मौसम में सुधार आने के आसार हैं। 4 व 5 जून को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
हमीरपुर 30.4
ऊना 29.4
नाहन 27.6
कांगड़ा 25.9
बिलासपुर 25.0
सोलन 23.5
धर्मशाला 21.5
शिमला 20.2
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश के बीच मौसम ने मई में तोड़े कई रिकॉर्ड, 84 फीसदी अधिक बरसे बादल
विज्ञापन