फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aeroplane will be able to land at Bhuntar airport even in bad weather, operation of equipment started

Kullu News: भुंतर हवाई अड्डे पर अब खराब मौसम में भी उतर सकेंगे विमान, उपकरणों का संचालन शुरू

Tue, 28 Mar 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 11:13 AM IST
सार

जिला कुल्लू के साथ लगते मंडी के थाची स्थित ददास नामक पहाड़ी में डॉप्लर वेरी हाई ओमनी रेंज (डीवीओआर) और डीएमई (दूरी मापने का उपकरण) सिस्टम स्थापित कर दिया है। इन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Aeroplane will be able to land at Bhuntar airport even in bad weather, operation of equipment started
भुंतर हवाई अड्डा । - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे में अब खराब मौसम में भी विमान उतर सकेंगे। जिला कुल्लू के साथ लगते मंडी के थाची स्थित ददास नामक पहाड़ी में डॉप्लर वेरी हाई ओमनी रेंज (डीवीओआर) और डीएमई (दूरी मापने का उपकरण) सिस्टम स्थापित कर दिया है। इन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। अब सर्दी और बरसात में दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला से आने वाली उड़ानों को भुंतर में उतरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। खास बात है उपरोक्त सिस्टम का लाभ न केवल भुंतर हवाई में उतरने वाले विमानों को मिलेगा, बल्कि इसका लाभ मंडी में बनने वाले हवाई अड्डे के साथ लेह के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को भी होगा। भुंतर हवाई अड्डा से करीब 60 किलोमीटर दूर थाची के ददास में लगाए गए डीवीओआर और डीएमई सिस्टम की मदद से विमान का संचालन कर रहा पायलट खराब मौसम व कोहरे में एयरपोर्ट से विमान की दिशा और दूरी का सटीक अनुमान लगा सकता है।

विज्ञापन


सर्दी में कोहरा और बरसात में खराब मौसम के कारण अमूमन भुंतर के लिए हवाई उड़ानें रद्द हो जाती हैं। कई बार विमान को खराब मौसम के कारण वापस चंडीगढ़ लौटना पड़ता है। अब यह समस्या दूर हो गई है। भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण बेहतर हवाई सेवा को विस्तार देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि थाची के ददास स्थित पहाड़ी में डीवीओआर और डीएमई सिस्टम को स्थापित कर दिया है, जिसने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


28 साल में स्थापित हुआ डीवीओआर सिस्टम
ददास में डीवीओआर और डीएमई को स्थापित करने में 28 साल का वक्त लगा है। 1995 में इसकी भूमि समेत सभी अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया था। 20 अक्तूबर 2020 को भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने डीवीओआर भवन का शिलान्यास कर किया था, जिसका निर्माण कार्य मार्च 2022 में पूरा हो गया। इसके बाद मई और जून में इसमें सभी यंत्रों को स्थापित कर सितंबर में टेस्टिंग की गई। अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद डीवीओआर और डीएमई सिस्टम का संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed