फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress kangana ranaut meet BJP Chief JP Nadda in Kullu

Himachal News: जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं अभिनेत्री कंगना, फिर सियासी हलचल शुरू

Mon, 18 Dec 2023 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र में आने वाले कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा से कंगना ने मुलाकात की।

विज्ञापन
Actress kangana ranaut meet BJP Chief JP Nadda in Kullu
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रणौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत ने राजनीति में आने और फिर सोशल मीडिया में इन्कार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। भेंट होने से एक बार फिर से सियासी हलचल हो गई है। रविवार को उन्होंने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। इस भेंट ने राजनीति गलियारों में फिर से एक नई चर्चा शुरू कर दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र में आने वाले कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा से कंगना ने मुलाकात की।

विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर भी आता है और उनका नया घर मनाली भी इसी हलके में है। मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले अक्तूबर 2022 में कंगना रणौत ने शिमला में एक बड़ा बयान दिया था कि अगर पार्टी और हिमाचल के लोग चाहेंगे कि वह मंडी सीट से चुनाव लड़़े तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह चाहेंगी कि राजनीति में संघर्षरत और काबिल लोग ही आगे आएं।
विज्ञापन


उन्होंने तब कहा था कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। इसके बाद हाल ही में फिल्म तेजस के फ्लॉप होने के बाद कंगना द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां पर भी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। कंगना ने कहा था कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों कंगना के चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, मगर उन्होंने इसे खारिज किया था। कंगना रणौत कह रही थीं कि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा या कोई खबर अफवाह है। चुनाव लड़ने को लेकर उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं, वे सभी अटकलों के अलावा कुछ नहीं हैं। अब एक बार फिर नड्डा से मुलाकात ने चर्चाओं को हवा दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed