{"_id":"5fcce4678ebc3ecf635a55e3","slug":"actor-sunny-deol-statement-over-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सरकार-किसान दोनों का समर्थक, दीप सिद्धू से लेना-देना नहीं: सनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं सरकार-किसान दोनों का समर्थक, दीप सिद्धू से लेना-देना नहीं: सनी
Sun, 06 Dec 2020 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बाद होम आइसोलेट अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल ने किसान आंदोलन को सरकार और किसानों के बीच की बात बताया है। उन्होंने कुछ लोगों पर इस आंदोलन की आड़ में गलत फायदा उठाने वाला बताते हुए सफाई दी है। सनी ने पंजाबी फिल्मों के नामचीन एक्टर दीप सिद्धू से किसी तरह का वास्ता होने से इनकार किया है। दीप सिद्धू पर किसान आंदोलन की आड़ में तथाकथित खालिस्तान का समर्थन करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
सनी ने मनाली से जारी एक बयान में कहा कि दीप पहले उनके साथ था। लेकिन आजकल वह क्या कर रहा है और क्यों कर रहा है, इसका उनसे कुछ लेना-देना नहीं है। जल्द ही सरकार और किसानों के बीच कोई हल निकलेगा। खास बात यह है कि सनी ने खुद को सरकार और किसान दोनों का समर्थक बताया है। सनी देओल ने सोशल मीडिया में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा किसानों के हित में फैसला किया है।
विज्ञापन
सनी पिछले पांच दिनों से कोरोना से संक्रमित होने के चलते मनाली में किराये के कॉटेज में एकांतवास में हैं। उन्होंने मुंबई लौटने के लिए कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उन्हें दस दिनों तक होम आइसोलेट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन