{"_id":"63f4d1fa0e473827240ffe53","slug":"actor-ibrahim-ali-khan-reached-kullu-manali-for-the-shooting-of-the-movie-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचे अभिनेता इब्राहिम अली खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिल्म की शूटिंग के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचे अभिनेता इब्राहिम अली खान
Tue, 21 Feb 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:46 PM IST
सार
शर्मिला टैगोर के पोते और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। वह 40 दिन तक शिरढ़ रिजॉर्ट में रहेंगे।
विज्ञापन
अभिनेता इब्राहिम अली खान
- फोटो : संवाद
विस्तार
मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पोते और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। वह 40 दिन तक शिरढ़ रिजॉर्ट में रहेंगे। मंगलवार को शिरढ़ रिजॉर्ट में पहुंचने पर उनका परंपरागत कुल्लवी तरीके से स्वागत किया गया। उनके साथ अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी आए हैं। इब्राहिम ने अभिनय को कॅरिअर के तौर पर चुना है।
लिहाजा, वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं। इस फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री काजोल भी मुख्य भूमिका में होंगी। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म यूनिट 40 दिन तक यहीं रहेगी। इस दौरान मनाली, सोलंगनाला और लाहौल के कुछ स्थानों पर शूटिंग होगी। शिरढ़ रिजॉर्ट के संचालक नकुल महंत का कहना है कि बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने से मनाली के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलता है।