फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Achievement: Yashovardhan Atri of Hamirpur won three gold medals in the state level yoga competition

उपलब्धि: हमीरपुर के यशोवर्धन अत्री ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

Fri, 22 Aug 2025 12:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के भोरंज में हुई दो दिवसीय छठी योगासन स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में यशोवर्धन अत्री ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
Achievement: Yashovardhan Atri of Hamirpur won three gold medals in the state level yoga competition
यशोवर्धन अत्री ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में हुई दो दिवसीय छठी योगासन स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में यशोवर्धन अत्री ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए हिम अकादमी विकासनगर के छात्र यशोवर्धन अत्री ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेकर नाम चमकाया। 11वीं कक्षा के छात्र यशोवर्धन अत्री ने पिछले खेल वर्ष भी जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतकर नाम रोशन किया था।16 वर्षीय यशोवर्धन ने जनवरी 2025 में सिंगापुर में हुई दसवीं एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 से 17 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

धर्मपुर की रिया शर्मा ने स्पर्धा में जीता गोल्ड
 धर्मपुर की रिया शर्मा ने योगासन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप हमीरपुर की और से यह प्रतियोगिता करवाई गई। रिया शर्मा हिम अकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा हैं। कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में प्रतियोगिता में 12 ग्रेड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। रिया का चयन अब आंध्र प्रदेश में होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगी। रिया के पिता धर्मपुर में पशु पालन विभाग में चिकित्सक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed