फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Achievement: Sanjay Kumar hoisted the tricolor on the 8,485 meter high Mount Makalu peak

उपलब्धि: 8,485 मीटर ऊंची माउंट मकालू चोटी पर संजय कुमार ने लहराया तिरंगा

Tue, 20 May 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 May 2025 11:20 AM IST
सार

आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने नेपाल स्थित विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू 8,485 मीटर पर सफल आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। 

विज्ञापन
Achievement: Sanjay Kumar hoisted the tricolor on the 8,485 meter high Mount Makalu peak
संजय कुमार ने लहराया तिरंगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने नेपाल स्थित विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू 8,485 मीटर पर सफल आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है।  वर्तमान में संजय कुमार सहायक कमांडेंट के पद पर छत्तीसगढ़ में सेवारत हैं। हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के रहने वाले संजय के परिजनों और ग्रामीणों में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। आईटीबीपी की ओर से वर्ष 2025 के दौरान नेपाल स्थित माउंट मकालू 8485 मीटर एवं माउंट अन्नपूर्णा 8091 मीटर के लिए बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में माउंट मकालु के दल के लिए सहायक कमांडेंट संजय कुमार को दल उप नेता नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

 

इस अभियान के लिए आईटीबीपी की पर्वतारोहण टीम बीते 22 मार्च को दिल्ली मुख्यालय से नेपाल के लिए रवाना हुई और 27 मार्च को काठमांडू से मकालु क्षेत्र की ओर रवाना हुई।  विकट परिस्थितियों में सहायक कमांडेंट संजय कुमार ने अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ मिलकर 19 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को गौरवान्वित किया। इस सफलता के साथ आईटीबीपी भारत का प्रथम सशस्त्र सैनिक पुलिस बल बन गया है, जिसने माउंट मकालु का सफल आरोहण किया है। इस अभियान की फ्लैग इन सेरेमनी 14 मई को दिल्ली में की गई। इस दौरान केंद्रीय मूह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed