फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Passed four exams one after the other, Kajal of nahan will serve in Lucknow AIIMS

उपलब्धि: एक के बाद एक पास की चार परीक्षाएं, लखनऊ एम्स में सेवाएं देंगी नाहन की काजल

Wed, 26 Mar 2025 12:42 PM IST
Krishan Singh धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

नाहन की काजल चौधरी ने एक के बाद एक चार बड़े स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब लखनऊ एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। 

विज्ञापन
Achievement: Passed four exams one after the other, Kajal of nahan will serve in Lucknow AIIMS
लखनऊ एम्स में सेवाएं देंगी नाहन की काजल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नाहन की काजल चौधरी ने एक के बाद एक चार बड़े स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब लखनऊ एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी।  इससे पहले उन्होंने मई 2024 में मिलिट्री नर्सिंग लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की, लेकिन उनका सपना एम्स में सेवाएं देने का था। इस बीच उन्होंने ईएसआईसी में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास की। एसजेपीजीआई में भी नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर ली। 30 मार्च को ज्वाइनिंग है। इसी दौरान उन्होंने एम्स में भी नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर सभी को चौंका दिया और अपने सपने को साकार करते हुए इस पद पर ज्वाइनिंग भी ले ली है।

विज्ञापन


 काजल चौधरी ने बताया कि उनके पिता राकम सिंह निजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। माता राज देवी हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इसके लिए प्रेरणा सेना से सेवानिवृत्त उनके नाना से मिली है और उनके माता-पिता का उन्हें पूरा सहयोग हर क्षेत्र में मिला है। काजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन से की। डॉ. वाईएस परमार महाविद्यालय से पढ़ाई की और इस दौरान उनका चयन एम्स नर्सिंग भुवनेश्वर ओडिशा के लिए हुआ। यहां से उन्होंने 4 साल की बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि यदि कोई अपने स्कूल और कॉलेज में करवाई जा रही पढ़ाई को ध्यान से करें और घर में आकर दोहराएं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed