फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Paonta'sUnnati Verma in powerlifting won two silver medals

उपलब्धि: पावर लिफ्टिंग में पांवटा की उन्नति ने जीते दो रजत पदक

Mon, 10 Jan 2022 05:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jan 2022 05:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा ने दो रजत पदक जीते हैं।अब उन्नति का चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्नति वर्मा ने जीत का श्रेय कोच निखिल गौतम और परिजनों को दिया। 
 

विज्ञापन
Achievement: Paonta'sUnnati Verma in powerlifting won two silver medals
पांवटा की उन्नति - फोटो : संवाद

विस्तार

 हरियाणा के करनाल में हुई राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा ने दो रजत पदक जीते हैं। उन्नति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाएंगी। उन्नति पालमपुर कृषि विवि में पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा ने बताया कि बेटी ने गुरु नानक मिशन स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन


उन्नति राष्ट्रीय चैंपियन निखिल गौतम से पावर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। हरियाणा के करनाल में चतुर्थ रॉ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बैंचप्रेस और डेडलिफ्ट दोनों वर्गों में बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए हैं। अब उन्नति का चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्नति वर्मा ने जीत का श्रेय कोच निखिल गौतम और परिजनों को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed