फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Arjuna Award to Himachal's daughter Ritu Negi, President Draupadi Murmu honored

उपलब्धि: हिमाचल की बेटी रितु नेगी को अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

Tue, 09 Jan 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 07:32 PM IST
सार

कबड्डी स्टार रितु नेगी मंगलवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रितु नेगी को इस सम्मान से नवाजा। 

विज्ञापन
Achievement: Arjuna Award to Himachal's daughter Ritu Negi, President Draupadi Murmu honored
रितु नेगी को मिला अर्जुन पुरस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की कबड्डी स्टार रितु नेगी मंगलवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रितु नेगी को इस सम्मान से नवाजा। इस दौरान रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, मां पूर्णिमा नेगी और भाई लक्की नेगी भी मौजूद रहे। एक दिन पहले ही उनका परिवार दिल्ली पहुंचा। रितु को यह सम्मान वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और वर्ष 2019 में काठमांडू में दक्षिणी एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने पर दिया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी रितु को बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी रितु को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


पिता भवान सिंह नेगी और माता पूर्णिमा नेगी के घर 30 मई 1992 को जन्मीं रितु नेगी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल शिरोग में हुई। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई से नवीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद उनका बिलासपुर छात्रावास के लिए चयन हुआ। जहां उन्हें खेलों में हिस्सा लेने के साथ साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2007 में रितु नेगी ने हिमाचल टीम से हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। 2011 में मलयेशिया में जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में उनकी कप्तानी में भारत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 2014 से वह भारतीय रेलवे से खेल रही हैं। 2018 में 18वीं एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद 2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। 2022 में उनका विवाह कबड्डी स्टार रोहित गुलिया से हरियाणा के पानीपत में हुआ। पिता भवान सिंह नेगी ने बताया कि बेटी को सम्मान से नवाजा जाना पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed