{"_id":"601199388ebc3e32c1339f80","slug":"accident-news-shimla-himachal-tempo-traveler-fell-into-trench-in-nankhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो सैलानियों की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो सैलानियों की मौत, 12 घायल
Wed, 27 Jan 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा-बाघी मार्ग पर बुधवार शाम एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 900 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया। ननखड़ी से करीब 30 किलोमीटर दूर पेश आए सड़क हादसे के समय ट्रेवलर में 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 14 सैलानियों का दल हरियाणा से नारकंडा हाटू और सिद्धपुर घूमने आया था।
विज्ञापन
सिद्धपुर से करीब दो किलोमीटर पीछे परमेश्वरी ढांक में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना टिक्कर और खमाडी के युवाओं ने पुलिस थाना ननखड़ी को दी और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। ये पर्यटक कहां से आए थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि नारकंडा-बाघी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन