सिरमौर में हादसा: ट्रक खाई में गिरने से क्लीनर की मौत, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी सतौन/पांवटा साहिब(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:31 PM IST
सार
सरिया लादकर शिलाई के टिंबी की ओर जा रहा ट्रक एचपी बड़वास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में शिल्ला निवासी क्लीनर रघुवीर सिंह (27)पुत्र मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी का मालिक व चालक पिंकू पुत्र सुंदर सिंह निवासी टिंबी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सिरमौर में हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला