फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accident Chamba: Army school van overturns on road, three children injured

Accident Chamba: सेना की स्कूल वैन सड़क पर पलटी, तीन बच्चों को आईं चोटें

Tue, 07 Jun 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 08:40 PM IST
सार

डलहौजी से बकलोह जाते समय तुनूहट्टी में सेना की स्कूल वैन सड़क पर पलट गई। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए आर्मी अस्पताल
 पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Accident Chamba: Army school van overturns on road, three children injured
स्कूल वैन सड़क पर पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी से बकलोह के लिए 20 के करीब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही सैन्य स्कूल की वैन नैनीखड्ड के पास एनएच पर बीचोंबीच पलट गई। इससे तीन बच्चों को चोंटे लगीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट स्थित सैन्य अस्पताल के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में सैन्य जवानों की मदद की। 

विज्ञापन

डलहौजी में आयोजित ग्रीष्मकालीन एडवेंचर शिविर में पहुंचे स्कूली बच्चों को लेकर वैन डलहौजी से बकलोह को जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे पर नैनीखड्ड के पास ब्रेक फेल हो गई। चालक ने गाड़ी को एनएच के बीचोंबीच ब्रेक लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन वैन अनियंत्रित हो एनएच पर ही पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। देखते ही देखते एनएच पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। वैन के पलटने से तीन बच्चों को चोटें आई। उन्हें सेना के जवान अपने साथ पठानकोट स्थित अस्पताल ले गए। पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि एनएच पर सैन्य स्कूल वैन पलटी है। इस कारण तीन बच्चों को चोट लगी। सैन्य अधिकारी बच्चों को लेकर सैन्य अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed