फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC barmana cement factory production closed live report second day

ACC Cement Plant: गेट पर लटके ताले, दूसरे दिन सुनसान नजर आया बरमाणा फैक्ट्री का प्लांट

Fri, 16 Dec 2022 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

वीरवार सुबह से कोई गतिविधि न होने से फैक्ट्री परिसर सुनसान नजर आया। ट्रकों के प्रवेश के लिए बनाए गए दोनों गेट पर ताले लगे थे। 

विज्ञापन
ACC barmana cement factory production closed live report second day
एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा का बंद पड़ा मख्य गेट। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा के प्लांट में वीरवार को सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहीं। ट्रकों और कामगारों की आवाजाही से गुलजार रहने वाली बरमाणा फैक्ट्री सुनसान नजर आई। फैक्ट्री के गेट पर ताले लटके हैं। गेट पर कंपनी के निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस के जवान तैनात रहे। फैक्ट्री में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। दूसरी ओर, सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए डीआईजी सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी फैक्ट्री में पहुंचे।  

विज्ञापन


बुधवार शाम को फैक्टरी में सभी गतिविधियां बंद करने की घोषणा के बाद से ही गेट बंद कर दिए गए थे। वीरवार सुबह से कोई गतिविधि न होने से फैक्ट्री परिसर सुनसान नजर आया। ट्रकों के प्रवेश के लिए बनाए गए दोनों गेट पर ताले लगे थे। सुरक्षा कर्मी मुख्य गेट तभी खोल रहे थे, जब कंपनी प्रबंधन के किसी अधिकारी गाड़ी आ रही थी। इसके अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11:00 बजे एएसपी बिलासपुर राजेंद्र जसवाल फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ कंपनी परिसर का निरीक्षण किया। इस बीच, डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा भी फैक्ट्री गेट पर पहुंचे। उन्होंने एएसपी और सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ करीब 15 मिनट तक फैक्ट्री की सुरक्षा के मुद्दे पर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिन भर बरमाणा में हर गली-चौराहे पर अचानक फैक्ट्री बंद होने को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। लोग नफा, नुकसान और बेरोजगारी पर चर्चा करते नजर आए। मजदूर यूनियन और बीडीटीएस के कार्यालयों में भी ट्रक ऑपरेटर और वर्कर बैठे रहे और प्रशासन के साथ कंपनी अधिकारियों की बैठक का अपडेट लेते नजर आए। बीडीटीएस के भवन में ट्रक ऑपरेटर कंपनी प्रबंधन और अदाणी समूह को कोसते रहे। इसी तरह दिनभर चर्चाओं का दौर चला रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed