{"_id":"62e3c9b7ee202831d708bbd8","slug":"aap-protest-demonstration-against-inflation-by-wearing-garlands-of-potatoes-onions-and-lifting-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP Protest: महंगाई के खिलाफ आलू, प्याज की माला पहनकर और सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Protest: महंगाई के खिलाफ आलू, प्याज की माला पहनकर और सिलिंडर उठाकर किया प्रदर्शन
Fri, 29 Jul 2022 05:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:25 PM IST
सार
आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आलू, प्याज की मालाएं पहनकर और सिलिंडर उठाकर बढ़ती महंगाई पर रोष जताया।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आम आदमी पार्टी की जिला ऊना इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आलू, प्याज की मालाएं पहनकर और सिलिंडर उठाकर बढ़ती महंगाई पर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पार्टी के जिला सचिव अनिल मनकोटिया ने कहा कि खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दामों में मोदी सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इस कारण जनता का जीना दुश्वार हो गया है। यह पहली बार है कि दूध, दही, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया गया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आवश्यक चीजों पर मिलने वाली सब्सिडी धीरे-धीरे खत्म की जा रही है। पढ़ाई करने वाले बच्चे भी महंगाई से अछूते नहीं हैं। कॉपी-किताबों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आम आदमी पार्टी के शासित राज्यों में लोगों को बिजली-पानी के बिल, महिलाओं को फ्री बस सुविधा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े पूंजीपति मित्रों को बैंकों का कर्जा माफ कर रेवड़ियां बांटने का काम कर रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी यशपाल, ईशान ओहरी, अजय भारती, संदीप, विजय, पंकज, अविनाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन