{"_id":"6241617b6f87f90c282e2490","slug":"aam-aadmi-party-survey-in-himachal-pradesh-for-himachal-vidhan-sabha-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी का दावा: विधानसभा चुनाव में टिकट देने से पहले सर्वे कराएगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी का दावा: विधानसभा चुनाव में टिकट देने से पहले सर्वे कराएगी आप
Mon, 28 Mar 2022 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:51 PM IST
सार
प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि 6 अप्रैल को मंडी जिला में प्रस्तावित आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में प्रदेश के बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) सर्वे कराने के बाद ही उम्मीदवारों को टिकट देगी। पार्टी का दावा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद सदस्यता अभियान ने तेजी पकड़ी है। अब तक ढाई लाख सदस्य जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि किसी को भी टिकट का आश्वासन देकर पार्टी से नहीं जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को मंडी जिला में प्रस्तावित आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में प्रदेश के बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस-भाजपा से नाराज और टिकट की उम्मीद छोड़ चुके दोनों ही दलों के नेता आप का दामन थाम रहे हैं। कुछ और नेता आप में शामिल होने की तैयारी में हैं। अनूप केसरी के अनुसार जिला मंडी, कुल्लू, ऊना, शिमला में ज्यादातर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप यह कह चुके हैं कि आप का हिमाचल में जनाधार नहीं है। भाजपा के सदस्य आप में शामिल नहीं हो रहे हैं। पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस से होना है। कांग्रेस भी यही दावा कर रही है।
भाजपा नेता सुनीता ठाकुर आप में शामिल
जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता सुनीता ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। सुनीता ठाकुर जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी हैं। आप के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि सुनीता ठाकुर ने कई महिलाओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन प्रदेश में आप का कुनबा बढ़ रहा है।