{"_id":"61aa465b04ba660ebd41e7ab","slug":"a-strange-thing-seen-like-a-rocket-in-the-sky-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आसमान में रॉकेट की तरह जाती दिखी रोशनी, लोगों ने बनाए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आसमान में रॉकेट की तरह जाती दिखी रोशनी, लोगों ने बनाए वीडियो
Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
जिला हमीरपुर में शुक्रवार रात को आसमान में रॉकेट की तरह कोई चीज चलती हुई दिखाई दी। एक तरह की इस खगोलीय घटना को सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लग पड़े। हर कोई एक दूसरे को पूछ रहा था कि यह क्या हो सकता है।
विज्ञापन
आसमान में रॉकेट की तरह दिखी अजीबोगरीब चीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शुक्रवार रात को आसमान में रॉकेट की तरह कोई चीज चलती हुई दिखाई दी। एक तरह की इस खगोलीय घटना को सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लग पड़े। हर कोई एक दूसरे को पूछ रहा था कि यह क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हिमाचल और पंजाब के कई इलाकों में जो रोशनी की कतार सी नजर आई, वह स्पेसएक्स के दर्जनों स्टारलिंक उपग्रह थे। इन उपग्रहों के माध्यम से एलन मस्क की कंपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं देगी। भारत ने फिलहाल इस कंपनी की सेवाओं पर रोक लगाई हुई है लेकिन निकट भविष्य में शायद यह रोक हट जाए और सुदूर इलाकों में भी लोग सीधे उपग्रह से हाई स्पीड इंटरनेट हासिल कर पाएंगे। हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन