फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A new strategy for the covid-19 vaccination in himachal, now spot registration for covid vaccination in rural areas

कोरोना वैक्सीन: हिमाचल के गांवों में स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म, शहरों में अभी जारी

Fri, 18 Jun 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 08:26 PM IST
सार

श्रेणी बी के तहत आने वाले 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए ग्रामीण, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में सत्र तय करने के लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
A new strategy for the covid-19 vaccination in himachal, now spot registration for covid vaccination in rural areas
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में वैक्सीन लगाने के लिए स्लॉट बुक का झंझट खत्म कर दिया है। अब 18 से 44 साल तक के लोग ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। शहरी क्षेत्र नगर निगम, नगर परिषद आदि क्षत्रों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से ही टीकाकरण होगा। इसके लिए लोगों को एक दिन पहले 12 से 1 बजे के बीच स्लॉट बुक करना होगा। यह दिशा-निर्देश 21 जून, 2021 से प्रभावी होंगे। 

विज्ञापन


सरकार ने नई टीकाकरण रणनीति के तहत लाभार्थियों को दो श्रेणियों में बांटा है। श्रेणी-ए में पहली खुराक के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थी, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए सभी पात्र लाभार्थी, भारत सरकार द्वारा नामित सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, सभी अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता व राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित सभी प्राथमिकता समूहों के पात्र लाभार्थी, जिन्हें टीकाकरण की पहली व दूसरी खुराक लगाई जानी है, को शामिल किया है। युवा वर्ग के लाभार्थी जो उपरोक्त श्रेणी में शामिल नहीं हैं, को श्रेणी-बी में रखा गया है।
विज्ञापन


राज्य में 21 जून से 30 जून, 2021 तक दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों का टीकाकरण करने के लिए रणनीति बनाई गई है। दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए दिन निर्धारित हैं। श्रेणी-ए के लाभार्थियों के लिए वीरवार, शुक्रवार व शनिवार के दिन टीकाकरण होगा, जबकि श्रेणी-बी के लाभार्थियों के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को टीका लगेगा। नए टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश को कोविशील्ड की 2.5 लाख खुराक की आपूर्ति की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहली खुराक की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और अन्य श्रेणियों जैसे स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता और प्राथमिकता वाले समूहों के लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए पहली खुराक की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई गई है। जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की शत-प्रतिशत आबादी को कम से कम पहली खुराक प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए ऑन-स्पॉट सत्र होंगे। जरूरी हुआ तो रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन भी ऑन स्पॉट सत्र होंगे। जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण 25 जून, 2021 तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed