फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A girl from Punjab was murdered in Kasol, the accused fled leaving her body at the main gate of the hotel

Himachal: कसोल में पंजाब की युवती की हत्या, शव को होटल के मेन गेट पर छोड़कर भाग गए थे आरोपी

Mon, 13 Jan 2025 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के कसोल में पंजाब की युवती की हत्या कर दी गई। दो युवकों के साथ 23 साल की यह युवती होटल में रुकी थी।

विज्ञापन
A girl from Punjab was murdered in Kasol, the accused fled leaving her body at the main gate of the hotel
कसोल में युवती की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के कसोल में पंजाब की युवती की हत्या कर दी गई। दो युवकों के साथ 23 साल की यह युवती होटल में रुकी थी। घटना शनिवार देर रात की है। एक आरोपी युवक ने हाथ तो दूसरे ने युवती को पैरों से उठा रखा था। नाक से झाग निकल रही थी। हालांकि, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। होटल वालों ने युवकों से पूछा तो वह घबरा गए और युवती को होटल के मेन गेट पर छोड़कर भाग गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब पौने एक बजे होटल के कर्मचारी खाना खा रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि दो युवक एक युवती को उठाकर सीढ़ियों से नीचे ला रहे थे।

विज्ञापन


पूछने पर दोनों ने कहा कि युवती बाथरूम में गिर गई है। अस्पताल कहां है। युवकों को रुकने के लिए कहा तो सड़क की ओर भाग गए। पीछा किया लेकिन दोनों स्कॉरपियो में बैठकर भाग निकले। छानबीन में पाया गया कि होटल के कमरा नंबर 904 में आरोपी आकाशदीप सिंह, निवासी पट्टी सैलबडा, भाई बैहलो रोड भगता बठिंडा, पंजाब अपने दोस्त के साथ 10 जनवरी को सुबह 6.05 बजे से इस कमरे में रुका था। पुलिस युवती को सीएचसी जरी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में होटल स्टाफ से भी पूछताछ की है। युवती के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी आकाशदीप सिंह व उसके दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 103,3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed