फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A fire broke out in a moving car, people saved lives by jumping out

चलती कार में भड़की आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान

Mon, 09 Dec 2019 09:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a moving car, people saved lives by jumping out
कार में अचानक आग लग गई - फोटो : अमर उजाला

शिमला हाईवे पर नम्होल के पास लगते स्थान दगशेच में एक कार में अचानक आग लग गई।  आग लगने के बाद सवार लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि, सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब कार जल कर राख हो चुकी थी। वहीं, हादसे के बाद हाईवे कुछ देर के लिए जाम भी रहा। सूचना मिलते ही नम्होल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे को बहाल करवाया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से शिमला जा रही एक कार में सोमवार सुबह 11:30 बजे नम्होल के समीप दगशेच में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रिनॉल्ट कार नंबर एचपी 32बी 9250 में सवार होकर दो दोस्त सुंदरनगर भोजपुर से शिमला काम से जा रहे थे। कार के इंजन से अचानक धुआं निकलते देखकर उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए कार को रोका और तुरंत बाहर निकल गए।  
विज्ञापन


देखते ही देखते उनकी कार धू-धू करके जलने लगी और कुछ ही देर में खाक हो गई। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिसने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। इस घटना के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। इसके बाद नम्होल पुलिस चौकी से मौके पर गए हवलदार राजेंद्र कुमार ने अपनी टीम सहित पहुंच कर यातायात सुचारु किया। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई थी। कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed