हिमाचल: चार से 14 सितंबर तक चलेंगी नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से सोमवार को फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में बताया गया है कि अगर परीक्षाएं ऑनलाइन होती हैं तो विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाटसएप से भेजे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार से 14 सितंबर तक नवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं होंगी। स्कूल खुलने पर ऑफलाइन नहीं तो बीते वर्ष की तरह ऑनलाइन ही परीक्षाएं ली जाएंगी। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा।
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से सोमवार को फर्स्ट टर्म परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में बताया गया है कि अगर परीक्षाएं ऑनलाइन होती हैं तो विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाटसएप से भेजे जाएंगे। परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षक पासवार्ड को विद्यार्थियों से साझा करेंगे। विद्यार्थियों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करनी होगी। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिका की फोटो व्हाट्सएप से ही वापस भेजनी होगी। 18 सितंबर तक अभिभावकों को स्कूलों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचानी होंगी। 26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
नौवीं और 10वीं कक्षा की डेटशीट
तारीख विषय
चार सितंबर अंग्रेजी
छह सितंबर साइंस
सात सितंबर एसएसटी
आठ सितंबर संस्कृत
नौ सितंबर कंप्यूटर/साइंस
दस सितंबर हिंदी
13 सितंबर गणित
11वीं और 12वीं कक्षा
तारीख विषय
चार सितंबर राजनीति शास्त्र, फिजिक्स, बिजनेस स्टडी
छह सितंबर अंग्रेजी
सात सितंबर हिंदी
आठ सितंबर अर्थशास्त्र
नौ सितंबर इतिहास, बायोलॉजी
दस सितंबर कंप्यूटर साइंस
13 सितंबर भूगोल, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी
14 सितंबर गणित