{"_id":"63455562f9bc06752032bf7b","slug":"895-cases-of-sexual-offenses-registered-in-himachal-within-three-years-most-criminals-are-known-to-the-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल में तीन साल के भीतर यौन अपराध के 895 मामले, सबसे ज्यादा अपराधी पीड़ितों के परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल में तीन साल के भीतर यौन अपराध के 895 मामले, सबसे ज्यादा अपराधी पीड़ितों के परिचित
Tue, 11 Oct 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:58 PM IST
सार
प्रदेश में तीन साल के भीतर यौन अपराध के खिलाफ 895 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा अपराधी पीड़ितों के परिचित है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तीन साल के भीतर यौन अपराध के खिलाफ 895 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा अपराधी पीड़ितों के परिचित हैं। पुलिस विभाग की ओर से किए गए विश्लेषण में पाया गया कि परिचित व्यक्ति की ओर से दुष्कर्म के 52.4 फीसदी, दोस्ती के दौरान 24.4, शादी का झांसा देने वाले 16.9 फीसदी, रिलेशनशिप 4.1 और दो फीसदी दुष्कर्म अज्ञात व्यक्ति की ओर से किए गए। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की शिकायतों को लेकर 1091 हेल्प लाइन नंबर स्थापित किया गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पुलिस जिला नुरपूर को छोड़कर हिमाचल के सभी पुलिस जिलों में 11 महिला पुलिस स्टेशन सक्रिय किए गए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए वीरागंना ऑन व्हील नामक योजना भी शुरू की गई है। नागरिक समूह और गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्ष दुष्कर्म के मामले रिश्ते में आरोपी विवाह का झांसा मित्रता के कारण अनजान व्यक्ति परिचित व्यक्ति
विज्ञापन
2020 324 26 50 96 01 161
2021 227 05 57 75 06 184
2022 234 06 47 48 11 124