फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   82 new cases of diarrhea in health section Tauni Devi The number of victims crossed 350

Diarrhea in Himachal: टौणी देवी में डायरिया के 82 नए मामले, पुराना कांगड़ा में 42 लोग चपेट में

Tue, 12 Mar 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

प्रदेश के स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डायरिया के 83 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डायरिया से पीड़ितों की संख्या 350 के पार हो गई है। 

विज्ञापन
82 new cases of diarrhea in health section Tauni Devi The number of victims crossed 350
स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर बांट रहीं दवाइयां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डायरिया के 83 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डायरिया से पीड़ितों की संख्या 350 के पार हो गई है। हालांकि मंगलवार तक डायरिया पीड़ित 186 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। टौणी देवी क्षेत्र की 12 पंचायतों के 27 गांवों में डायरिया फैलने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को ओआरएस का घोल सहित अन्य दवाइयां भी मुहैया करवाई जा रही हैं। एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के झनिक्कर, बारीं मंदिर, बग्गी, चाहड़, छत्रैहल, महाड़े, टपरे, दरकोटी, गवारडू लोआखर, गवारडू, ऊटपुर, नाड़सी, स्वाहल, चारियां दी धार, पौहंज, धार, ऊहल, ननौट, भंभलोह, ठाना दरोगण, लग देवी, सकांदर, बसंतपुर, घलौट, अंबी, सिसवा और ढांगू गांवों में डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जल शक्ति विभाग के ऊहल उपमंडल के एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि पानी के सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सभी टैंकों की सफाई करवा दी गई है और ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। जल शक्ति विभाग लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरत रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मरीजों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया जारी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में 290 के करीब मामले सामने आए हैं। कई गांवों में अभी भी स्क्रीनिंग जारी है। टौणी देवी सिविल अस्पताल में लगातार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। 10 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की 26 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर दवाइयां दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना कांगड़ा में कुएं का दूषित पानी पीने से 42 लोग डायरिया की चपेट में
 पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर तीन के कुएं का दूषित पानी पीने से इलाके के 42 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में कुएं का पानी दूषित पाया गया है। मंगलवार को बीएमओ तियारा डॉ. विक्रम कटोच की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कुएं के पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है। उधर, जिन घरों में इस कुएं के पानी की सप्लाई जा रही है वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से लक्षणों के बारे में पूछा है। इनमें से 45 घरों के 42 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। इन सबको विभाग की ओर से ओआरएस और जिंक की गोलियां दे दी गई हैं। बुधवार को भी टीमें वार्ड तीन में निरीक्षण करेंगी।

सीवरेज पाइप भी थी ब्लॉक
जल शक्ति विभाग के एसडीओ संजय अवस्थी और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने पार्षद पुष्पा चौधरी के साथ मंगलवार को पुराना कांगड़ा का दौरा किया। इस दौरान कुएं के साथ गली से गुजर रही सीवरेज लाइन का निरीक्षण करने पर पाइप ब्लॉक पाई गई। इसे खुलवा दिया गया है। बीएमओ कांगड़ा -डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि पानी के सैंपल की रिपोर्ट में कुएं का पानी दूषित पाया गया है। विभाग की टीम लोगों के घरों में जा रही है, जिन लोगों में लक्षण हैं, उन्हें दवाइयों के साथ एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीओ कांगड़ा संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों को इस कुएं का पानी बिलकुल उपयोग में न लाने के लिए कह दिया गया है। कुएं को खाली करवाकर इसकी सफाई करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed