फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 thousand devotees took royal bath in Manimahesh Dal Lake on Radhashtami.

Manimahesh Yatra: राधाष्टमी पर मणिमहेश डल झील में 70 हजार श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Fri, 22 Sep 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 07:23 PM IST
सार

 शिव के चेलों के डल तोड़ने के बाद श्रद्धालु मणिमहेश की डल झील के किनारे शाही स्नान के शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहे। परंपरा का निर्वहन होने के बाद श्रद्धालुओं ने भी पवित्र डल में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
70 thousand devotees took royal bath in Manimahesh Dal Lake on Radhashtami.
मणिमहेश डल झील - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिमहेश यात्रा के दौरान शुक्रवार को राधाष्टमी पर डल झील में करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। समूचा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु पहुंचे थे। शिव के चेलों के डल तोड़ने के बाद श्रद्धालु मणिमहेश की डल झील के किनारे शाही स्नान के शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहे। परंपरा का निर्वहन होने के बाद श्रद्धालुओं ने भी पवित्र डल में डुबकी लगाई।

विज्ञापन


शाही स्नान के बाद जम्मू-कश्मीर से आए श्रद्धालुओं ने वापसी करना आरंभ कर दिया, जबकि कई ने डल किनारे ही डेरा जमा लिया। शुक्रवार दोपहर 1:36 बजे शाही स्नान शुरू होते ही शिव भक्त पहले मुहूर्त में ही डल झील में उतर गए और देररात तक श्रद्धालुओं ने बारी-बारी स्नान किया। शाही स्नान का समय शनिवार दोपहर 12:18 बजे तक है। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने बताया कि राधाष्टमी स्नान के साथ ही मणिमहेश यात्रा संपन्न हो जाएगी। प्रशासन 27 सितंबर तक सभी प्रबंध समेट लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed