फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   47 teachers applied for state level teacher award

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 47 शिक्षकों ने किए आवेदन

Sat, 22 Aug 2020 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
47 teachers applied for state level teacher award
सांकेतिक तस्वीर

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 47 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर 27 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। 24 शिक्षकों का चयन आवेदनों के आधार पर होगा। तीन शिक्षकों का चयन सरकार स्वयं करेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला कमेटियों के माध्यम से छंटनी कर भेजे गए आवेदनों की जांच का काम शुरू कर दिया है। अब राज्य स्तरीय कमेटी पात्र शिक्षकों का चयन कर सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 30 जुलाई तक शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। शिक्षकों को जिला उपनिदेशकों के पास आवेदन करना था।

विज्ञापन


जिला कमेटियों को 10 अगस्त तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सूची भेजनी थी। जिलों से नाम आने के बाद अब राज्य स्तरीय कमेटी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों का चयन करेगी। विभिन्न श्रेणियों के पात्र शिक्षकों को सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित पात्र शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी शिक्षक के खिलाफ न्यायिक मामला, छानबीन लंबित पाई जाती तो ऐसे आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। सीधे निदेशालय को भेजे जाने वाले आवेदन भी स्वीकार नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों का चयन कर भारत सरकार को सूची भेज दी गई है। किस शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा, इसका फैसला केंद्रीय मंत्रालय लेगा। उधर, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के कार्यक्रम को लेकर भी अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग ने इस साल कोरोना संकट को देखते हुए ऑनलाइन करने या हालात ठीक होने पर पुरस्कार देने के विकल्प देते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार किस विकल्प को तय करती है, इसको लेकर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed