फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आलाकमान तय करेगा टिकट : सती

आलाकमान तय करेगा टिकट : सती

Wed, 13 Feb 2019 11:45 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
आलाकमान तय करेगा टिकट : सती
ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में लोस चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवार जीत की संभावना के साथ आलाकमान द्वारा तय किए जाएंगे। चेहरा कौन होगा इससे ज्यादा महत्व इस बात का है कि नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल के कार्यकर्ता पूरी लग्न और मेहनत के साथ जमीनी स्तर पर जुट रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की जिला भाजपा कार्यालय ऊना से शुभारंभ करते हुए कही। सत्ती ने कहा कि पार्टी ने अपने स्तर पर सर्वे किया है। प्रदेश नेतृत्व एक मत के साथ अपनी राय हाईकमान को देगा। हाईकमान जिसके हाथ कमल निशान देगी उसे जीताने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई दमदार चेहरे पार्टी के पास हैं। समय आने पर सबके सामने पार्टी उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे। सत्ती ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से लोस चुनावों के लिए तैयार है। देश में कांग्रेस भ्रष्टाचारी गठबंधन करने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राफेल करते-करते राहुल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed