{"_id":"64b92672c91bc6ba720fe2a8","slug":"30-thousand-rupees-will-be-given-for-passing-upsc-preliminary-exam-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मिलेंगे 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मिलेंगे 30 हजार रुपये
Thu, 20 Jul 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:51 PM IST
सार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस धनराशि के लिए पात्र युवा जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाले सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हिमाचली युवाओं को निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के तहत 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस धनराशि के लिए पात्र युवा जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने कहा कि वर्ष 2023-24 के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले किसी भी वर्ग के युवा निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के लिए पात्र हैं। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन