फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   24 tested postive for coronavirus including 22 police trainees in PTC Daroh kangra

कांगड़ा: पीटीसी डरोह में 22 प्रशिक्षुओं समेत 24 कोरोना संक्रमित

Mon, 28 Sep 2020 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
24 tested postive for coronavirus including 22 police trainees in PTC Daroh kangra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हिमाचल के कांगड़ा जिले में पालमपुर के डरोह में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में दो पुलिस कर्मी और 22 प्रशिक्षु पॉजिटिव आए हैं। इन सभी को डरोह में ही आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में 45 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें उपमंडल कांगड़ा के दरकाटी गांव के सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  इसके अलावा एमएच योल में एक व्यक्ति, नगरोटा बगवां गांव का बुजुर्ग व शाहपुर गांव का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जवाली गांव के दो व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नंबर एक का व्यक्ति, नगरोटा बगवां के मूंदला गांव का पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। वहीं बैजनाथ के भोटू गांव का व्यक्ति, सकरी व चौबीन गांव के दो बुजुर्ग, जंदपुर गांव के युवक-युवती पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


बालकपुरी गांव का व्यक्ति, जगरूपनगर की महिला, शाहपुर के छतड़ी गांव का पुरुष, पालमपुर के घुग्गर गांव के दो व्यक्ति व ज्वालामुखी के खोला गांव का व्यक्ती भी पॉजिटिव पाया गया है। देहरा के सुनेहत का व्यक्ति, फतेहपुर के स्थाना गांव का बुजुर्ग व्यक्ति, रियालपुर गांव का युवक, तियारा का व्यक्ति और कांगड़ा बाजार की महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा सदरपुर गांव का बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आया है। कांगड़ा के दौलतपुर गांव के दो व्यक्ति, धर्मशाला के योल का व्यक्ति, जसवां के घलरु गांव की बच्ची व संसारपुर टैरेस के दो व्यक्ति, फतेहपुर के बनल गांव का बुजुर्ग व्यक्ति व फतेहपुर गांव का व्यक्ति कोरोना से ग्रसित पाया गया है।  कांगड़ा के खासभोेल गांव के दो लोग, भड़मार गांव की महिला व नूरपुर के भालटा गांव की महिला पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ कांगड़ा में मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed