फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आज से फिर बंद हो जाएगी लिफ्ट

आज से फिर बंद हो जाएगी लिफ्ट

Mon, 19 Nov 2018 10:18 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
आज से फिर बंद हो जाएगी लिफ्ट

शिमला। कार्ट रोड से माल रोड को जोड़ने वाली एचपीटीडीसी लिफ्ट आज यानी सोमवार से चार दिन के लिए फिर बंद हो जाएगी। नई लिफ्ट के निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा के लिहाज से पर्यटन विकास निगम ने पुरानी लिफ्ट को 22 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते वीरवार और शुक्रवार को भी लिफ्ट बंद रखी गई थी। 23 नवंबर से लिफ्ट स्थायी तौर पर बहाल होगी। हालांकि, अगर नई लिफ्ट का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो इसे कुछ और दिन के लिए भी बंद रखा जा सकता है। हालांकि, लिफ्ट बंद रहने से बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे सैलानियों और ऑफिस आने जाने के लिए लिफ्ट इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि कार्ट रोड से माल रोड के लिए बन रही नई लिफ्ट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। स्टेज वन और स्टेज टू पर स्ट्रक्चर का काम पूरा होने के बाद लिफ्ट इंस्टालमेंट का काम जोर शोर से चल रहा है। दोनों स्टेजों पर मशीन रूम बन कर तैयार हैं और छत डालने का काम चल रहा है।

विज्ञापन

नई लिफ्ट की क्षमता एक बार में 25 यात्रियों को कार्ट रोड से माल रोड पहुंचाने की होगी, जबकि मौजूदा लिफ्ट के दो केबिनों को अभी एक बार में 16 लोग ही इस्तेमाल कर पाते हैं। पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुुमद सिंह ने बताया कि नई लिफ्ट का काम अंतिम चरण में है। इसमें भारी उपकरण और बड़े स्टील के चैंबर लगाने का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते पुरानी लिफ्ट में सफर करने वाले लोगों की जान को कोई खतरा न हो, इसके लिए लिफ्ट बंद की जा रही है। नई लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से रविवार को बंद करनी पड़ी लिफ्ट
पर्यटन विकास निगम ने वीकएंड पर सैलानियों की सुविधा के लिए लिफ्ट चालू रखने का फैसला किया था लेकिन रविवार को भारी मशीनरी लिफ्ट होने के कारण सुरक्षा कारणों से लिफ्ट बंद करनी पड़ी। एचपीटीडीसी के अधिकारियों ने लिफ्ट का निरीक्षण किया और लोगों की आवाजाही के लिए लिफ्ट को सुरक्षित न पा कर लिफ्ट बंद करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed