फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   21 Students form Hamirpur go for Sansad Bharat Darshan prem kumar dhumal shows green flag

Sansad Bharat Darshan: भारत दर्शन करने निकले 21 मेधावी विद्यार्थी, पूर्व सीएम धूमल ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 25 Oct 2023 02:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Oct 2023 02:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल से सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं।

विज्ञापन
21 Students form Hamirpur go for Sansad Bharat Darshan prem kumar dhumal shows green flag
हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से चलाई जा रही भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारे समृद्ध गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के परिधिगृह से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर 21 मेधावी लड़कों के दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है, बल्कि बच्चों को जब यह पता चलेगा कि हम कौन थे और हम आज कहां तक पहुंचे हैं, तब वे खुद पर गर्व करना सीखेंगे।
विज्ञापन


हमारी सभ्यता, संस्कृति, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत इतनी अधिक समृद्ध और गौरवशाली है कि विश्व भर के वैज्ञानिक जो बात आज अपनी प्रयोगशाला में बैठकर जान रहे हैं, हमारे ऋषि मुनियों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बदौलत सदियों पूर्व ही इसे वर्णित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल से सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं। इस सभी को बधाई और शुभकामनाएं।


दिल्ली दर्शन के साथ यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर भी जाएगा। 21 छात्रों के साथ दो एक से श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। एक से श्रेष्ठ योजना भी अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है। इसके तहत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed