फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 Bhado festival celebrated in Kullu district, Mata budhi nagin took a shahi snan in Saryolsar lake

Kullu: कुल्लू जिले में 20 भादो पर्व, माता बूढ़ी नागिन ने 10,500 फीट ऊंची सरयोलसर झील में किया शाही स्नान

Mon, 05 Sep 2022 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Sep 2022 06:33 PM IST
सार

माता बूढ़ी नागिन घियागी लाव लश्कर के साथ अपने देवालय घियागी से करीब 15 किलोमीटर पैदल सरयोलसर पहुंची। माता के साथ श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। 

विज्ञापन
20 Bhado festival celebrated in Kullu district, Mata budhi nagin took a shahi snan in Saryolsar lake
माता बूढ़ी नागिन ने 10,500 फीट ऊंची सरयोलसर झील में किया शाही स्नान - फोटो : संवाद

विस्तार

 20 भादो के अवसर पर सोमवार को समुद्रतल से 10,500 फीट ऊंची सरयोलसर झील में माता बूढ़ी नागिन घियागी ने शाही स्नान किया। लाव लश्कर के साथ माता अपने देवालय घियागी से करीब 15 किलोमीटर पैदल सरयोलसर पहुंची। माता के साथ श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। सोमवार सुबह पौ फटते ही माता ने झील में देव विधि और मंत्रोच्चारण के साथ स्नान किया। इसे पहले माता ने सरयोलसर पहुंचकर एक किलोमीटर के दायरे में फैली माता की झील के चारों और परिक्रमा की। माता देेवता श्रृंगाऋषि और खुडीजल की पवित्र स्थान पर भी गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन


माता ने सरयोलसर में बास करने वाली बूढ़ी नागिन के साथ भव्य देव मिलन किया। माता के सरयोलसर झील पहुंचने पर माहौल देवमय हो गया। माता के कारदार तीव्र प्रकाश, गुर भाग सिंह और भंडारी निहाल चंद ने कहा कि माता हर साल बीस भादो को धार्मिक स्थल सरयोलसर का दौरा कर शाही स्नान करती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बीस भादो को पवित्र दिन के लिए सैकड़ों लोगों ने भी झील से पवित्र जल से स्नान कर पुण्य कमाया है। इस मौके पर यहां आए लोगों ने माता बूढ़ी नागिन सरयोलसर तथा माता बूढ़ी नागिन घियागी के दर्शन कर सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लिया है। भंडारी निहाल चंद ने कहा कि सरयोलसर का दौरा करने के बाद बाद सोमवार शाम को माता अपने देवालय घियागी पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिया में माता चामुंडा ने किया स्नान
कुल्लू जिले में बीस भादो के मौके पर धार्मिक स्थलों में देवी-देवताओं और श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। भुंतर के जिया में ब्यास-पार्वती संगम स्थल में माता चामुंडा ने सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ स्नान किया। वहीं जिला के मणिकर्ण, खीरगंगा और वशिष्ठ में भी सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। 20 भादो को पौ फटते ही कुल्लू की ब्यासा मोड़ स्थित माता चामुंडा माता पवित्र स्थल जिया में ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल पर लोगों ने स्नान किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया। जिया में सुबह 6:00 से दोपहर 12 बजे तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।

इसमें बच्चों से लेकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धार्मिक स्थल मणिकर्ण के राम मंदिर में गर्म पानी के चश्मे में भी सुबह से सैकड़ों संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। ऊझी घाटी के अरछंडी की माता काली ने भी मणिकर्ण में स्नान किया। पार्वती घाटी के खीरगंगा और वशिष्ठ में भी गर्म पानी के चश्मों में लोगों ने स्नान किया। इन जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक स्नान का दौर जारी रहा। मणिकर्ण राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनकराज शर्मा ने कहा कि बीस भादो के मौके पर मणिकर्ण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया है। इस अवसर पर राम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे का भी आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed