{"_id":"5c51dedfbdec224e21134bbf","slug":"191548869343-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती टेस्ट में अव्यवस्था पर युवतियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती टेस्ट में अव्यवस्था पर युवतियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में केंद्र सरकार के उपक्रम एचएलएल कंपनी की ओर से आयोजित भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अव्यवस्था पर युवतियों ने खूब हंगामा किया। कंपनी की ओर से स्टाफ नर्स, नर्सिंग ट्रेनर और कम्यूनिटी हेल्थ अफसर की नौकरी के लिए बुधवार को परीक्षा रखी थी। इसमें करीब 2200 प्रतिभागी युवतियां टेस्ट देने पहुंची। दिनभर लाइन में लगे रहने, भूखे प्यासे इतनी युवतियों में से सिर्फ 600 को ही कंपनी प्रतिनिधि टेस्ट के लिए ले गए। इससे अन्य युवतियां भड़क गईं और उन्होंने प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देख एमएस डॉ. देवेंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सुबह आठ बजे ही परीक्षा के लिए मंडी और अन्य जिलों से युवतियां टेस्ट के लिए पहुंचने लगी। फार्म के लिए पहले घंटों लाइन में लगना पड़ा। परीक्षा के लिए प्रतिभागी घंटों इंतजार करती रहीं। उसके बाद कंपनी प्रतिनिधि करीब 600 युवतियों को परीक्षा के लिए ले गए। अन्य युवतियां अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। युवतियों ने बताया कि परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी। पेपर भी बहुत कम थे, इसके कारण बहुत कम युवतियों को परीक्षा का मौका मिला। युवतियों को निराश होकर लौटना पड़ा। कंपनी प्रबंधन का कहना था कि शिफ्ट वाइज परीक्षा ली जानी थी। इससे कुछ युवतियां भड़क गईं और नारेबाजी की। कॉलेज के एमएस डॉ. देवेंद्र ने बताया कि कंपनी की ओर से वीरवार को भी साक्षात्कार लिए जाएंगे।
......
टिप्पणी से बचे कंपनी के प्रतिनिधि
कंपनी के प्रतिनिधियों ने अव्यवस्था को लेकर मीडिया के समक्ष कुछ भी कहने से इनकार किया। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. देवेंद्र ने बताया कि कंपनी ने कॉलेज से केवल वैन्यू की मांग की है। सिक्योरिटी भी मुहैया करवाई है। उम्मीद से अधिक युवतियां पहुंचने पर यह दिक्कतें आई हैं।
.......
आज दोबारा होंगे साक्षात्कार
कंपनी ने सभी युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दस बजे जीएनएम का साक्षात्कार होगा। वहीं दो बजे से बीएससी नर्सिंग और सीएचओ का साक्षात्कार लिया जाएगा।