फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   19 posts of anganwadi karyakarta anganwadi sahayika in chamba himachal pradesh

Chamba Himachal Pradesh: आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के भरेंगे 19 पद, करें आवेदन

Wed, 22 Jun 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मैहला (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहला (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jun 2022 06:01 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार 21 जुलाई और सहायिकाओं के साक्षात्कार 22 जुलाई को होंगे। इच्छुक महिला उम्मीदवार 19 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
19 posts of anganwadi karyakarta anganwadi sahayika in chamba himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल विकास परियोजना मैहला के तहत आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और 19 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पद भरें जाएंगे। रिक्त पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। मैहला के बाल विकास अधिकारी सुभाष दियोलिया ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गैहरा, सरोल, ठुकरेड़, मियाड़ीगला, देहरा, खालन, चेहला और बग्गा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जबकि आंगनबाड़ी केंद्र रूंडेगा, तुर, अंदरौंद, भनेरा, चुंगाड़ी, किलोड़, प्रीणा, ज्योटि, सरोल, मंगला, बोरखा, धिमला, ध्रेड़ी, बियूठा, चांझूई प्रथम, ठेहड़ा, सराहन, कटुठना और लकडा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि आवेदक की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कार्यकर्ता के लिए दस जमा दो जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए। सहायिका के लिए कोई भी आठवीं पास पात्र महिला आवेदन नहीं करती है तो अन्य शर्तें पूरी करने वाली पांचवीं पास महिला के मामले में भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार 21 जुलाई और सहायिकाओं के साक्षात्कार 22 जुलाई को सुबह 10:00 से सायं 4:00 बजे तक होंगे। इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रति सहित सीडीपीओ कार्यालय मैहला में 19 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed