फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1569 candidates appeared in army bharti written exam in Hamirpur Himachal Pradesh

सैनिक बनने के लिए 1569 युवाओं ने दी लिखित परीक्षा

Sun, 01 Nov 2020 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Nov 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
1569 candidates appeared in army bharti written exam in Hamirpur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर (अणु) के मैदान में लिखित परीक्षा हुई। तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के 1577 युवाओं को एडमिट कार्ड भेजे गए थे। इनमें 1569 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को पुराने एडमिट कार्ड के बदले मौके पर ही नया एडमिट कार्ड जारी किया गया।

विज्ञापन


युवा शनिवार शाम को ही परीक्षा स्थल के आसपास पहुंच गए थे। रविवार तड़के तीन बजे से प्रवेश शुरू हो गया था। इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में इसी वर्ष नौ से 20 जनवरी तक हुई खुली भर्ती में ग्राउंड टेस्ट पास जीडी युवाओं के लिए रविवार को इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व तीन बार यह परीक्षा कोरोना के कारण स्थगित हुई थी। परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव को विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को ई-मेल से मास्क व सैनिटाइजर लाने को कहा गया था। सेना भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि आठ अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के संबंध में किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा सोशल मीडिया में किसी भी तरह की फर्जी खबरों से भी सावधान रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed