फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर भड़कीं सवारियां, बसें रोकीं

अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर भड़कीं सवारियां, बसें रोकीं

Sat, 29 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट/धर्मपुर/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट/धर्मपुर/मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर भड़कीं सवारियां, बसें रोकीं

बंजार हादसे के बाद अतिरिक्त यात्री बस में न बैठाने पर सरकाघाट बस स्टैंड में शुक्त्रस्वार दोपहर को सवारियां भड़क गईं। गुस्साए यात्रियों ने बस स्टैंड में खड़ी बसों को रोक दिया। हालांकि बाद में एचआरटीसी आरएम ने मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त बसों में यात्रियों को गंतव्य को भिजवाया और मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार सरकाघाट ब्राडता रूट पर चलने वाली बस में चालक और परिचालक ने अतिरिक्त यात्री नहीं बैठाए, जिस पर यात्रियों और उनके बीच बहस हो गई और मामला गरमा गया। इस बीच यात्रियों ने बसों के आगे बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बाद में आरएम को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बसों में यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा। गौरतलब है कि बसों में अतिरिक्त यात्री बैठाए जाने पर चालान किए जा रहे हैं। लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस वजह से अतिरिक्त सवारियां नहीं बैठाई जा रही हैं। वहींए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकाघाट बस स्टैंड में अतिरिक्त सवारियां न बैठाने पर यात्रियों को दूसरी बसों में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed