{"_id":"63d12b93c07f76591863eac4","slug":"15-kg-flour-will-be-available-in-ration-depots-in-february-notification-issued-by-the-govt-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: फरवरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा 15 किलो आटा, सरकार ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: फरवरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा 15 किलो आटा, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Thu, 26 Jan 2023 11:37 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:37 AM IST
सार
राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आटा(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह आटा नौ रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है। एपीएल उपभोक्ताओं को कई सालों से आटे का यही कोटा मिल रहा है। बीते सालों में एक-दो बार ही 14 किलो आटा मिला है। अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में 15 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा। इसके लिए डिपो संचालकों को बता दिया गया है। फरवरी में राशन डिपुओं में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
आधा किलो चावल का कोटा भी बढ़ाया
डिपुओं में आधा किलो चावल का कोटा भी बढ़ाया है। यह व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी गई है। जनवरी में एपीएल कार्ड उपभोक्ताओं को सात किलो चावल मिले। इससे पहले इन उपभोक्ताओं को 6.5 किलो चावल मिलते थे। अब आटे के कोटे में बढ़ोतरी का एपीएल परिवारों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन