{"_id":"5fca45d48ebc3ecf7c3815df","slug":"1468-police-personnel-tested-positive-for-coronavirus-so-far-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब तक कोरोना की चपेट में आए 1468 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब तक कोरोना की चपेट में आए 1468 पुलिस कर्मी
Fri, 04 Dec 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना की चपेट में अब तक प्रदेश पुलिस के 1468 कर्मचारी आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 23 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की प्रवक्ता डॉ. मोनिका ने दी। मोनिका ने बताया कि इन 1468 पुलिस कर्मियों में से 1018 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस कर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने के चलते विभिन्न दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इनमें कर्मचारियों को मास्क पहनने, हाथ धोने व सैनिटाइज करने, छोटी अवधि की छुट्टियां न लेने, गैर जरूरी यात्रा न करने समेत विभिन्न निर्देश शामिल हैं। अभी तक कोविड-19 के दौरान हिमाचल पुलिस ने 34055 चालान कर एक करोड़ 46 लाख 1 हजार 150 रुपए बतौर जुर्माना वसूल कर राज्य कोष में जमा कराया है। पुलिस अब तक 4 लाख 38 हजार 894 लोगों को जागरूक भी कर चुकी है।
विज्ञापन