फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   128 students from kota and 70 students from chandigarh reached himachal in HRTC buses

कोटा से 128 और चंडीगढ़ से 70 विद्यार्थी लाए हिमाचल, सभी क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 10:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/सोलन/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/सोलन/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Apr 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
128 students from kota and 70 students from chandigarh reached himachal in HRTC buses
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के चलते किए गए देश भर में लॉकडाउन से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल में लाने और बाहरी राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। जयराम सरकार के प्रयासों से राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचल के 128 विद्यार्थियों समेत 139 लोग रविवार को प्रदेश में एचआरटीसी की नौ बसों से प्रदेश पहुंचे।

विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ से भी 70 विद्यार्थियों को एचआरटीसी बसों से ही लाया गया। आते ही इनका मेडिकल चेकअप हुआ। अब इनका कोरोना टेस्ट करने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं जम्मू-कश्मीर के 258 लोगों को लखनपुर बॉर्डर पर छोड़ा गया। इनमें जोगिंद्रनगर से 39, घुमारवीं से 29, 103 नालागढ़ और सोलन से 87 लोग गए। रविवार को बाहरी राज्यों में फंसे करीब तीन हजार लोगों को हिमाचल लाया गया। 

विज्ञापन

कोटा से लाए गए 128 विद्यार्थियों समेत कुल 139 लोगों को बिलासपुर, सोलन और ऊना में पहुंचाया। बिलासपुर में तीन बसों में सुबह साढ़े 11 बजे होटल लेक व्यू पहुंचे 47 लोगों में से 39 विद्यार्थी, चार अभिभावक, एक दंपति और एक बच्चा शामिल है। ये लोग बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के हैं। वहीं सोलन के परवाणु में सुबह पौन सात बजे तीन बसों में पहुंचाए 37 लोगों में 34 विद्यार्थी और तीन महिलाएं शामिल हैं।

ये लोग शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के हैं। इसके अलावा ऊना के मैहतपुर में सुबह आठ बजे 55 विद्यार्थी बसों से पहुंचे, जो कि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा जिले के हैं। बॉर्डर पर थर्मल स्कैनिंग कर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज की गई। उसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया। इन सभी लोगों को चेकअप के बाद बफर जोन बनाकर होटलों में 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। उधर रविवार दोपहर तक कुल तीन बसें चंडीगढ़ से सोलन आ चुकी हैं। इन बसों के माध्यम से 70 विद्यार्थी सोलन पहुंचे।

यह सभी बच्चे राधा स्वामी सत्संग भवन सोलन में क्वारंटीन किए गए हैं। जहां इनकी स्वास्थ्य जांच होगी और इन्हें इसके बाद क्वारंटीन कर दिया जाएगा। स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें घर भेजा जाएगा, जहां वे 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल, उपायुक्त सोलन केसी चमन और एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने बताया की कोटा से पहुंचे छात्रों और अभिभावकों की मेडिकल जांच के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed