फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 members of inter state drug smuggler Sonu gang arrested

Shimla: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर सोनू गिरोह के 10 गुर्गे पकड़े, तीन जिलों में चला रहे थे नेटवर्क

Wed, 26 Mar 2025 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
10 members of inter state drug smuggler Sonu gang arrested
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर सोनू गिरोह के दस और तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल्लू के आनी, निरमंड, मंडी के करसोग समेत कई क्षेत्रों में दबिश दी है।  पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में कुछ महीनों में ही चार से पांच लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। इससे पहले पुलिस गिरोह से जुड़े नौ तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तक मामले में सरगना समेत 21 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरोह शिमला के साथ ही कुल्लू और मंडी के करसोग क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क को अंजाम दे रहा था। अभी तक गिरोह के सरगना समेत सभी तस्करों की जांच में एक करोड़ के लेनेदेन की बात सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


 पुलिस ने यह कार्रवाई उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा की अगुवाई में की है। अभी तक की जांच में पुलिस ने आरोपियों की 9.22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक तीन मार्च को सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी करसोग जिला मंडी और गीता श्रेष्ट निवासी ओट जिला मंडी के कब्जे से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान गहनों को भी जब्त किया है। इसकी कीमत 4,50,000 रुपये बताई जा रही है। दोनों खातों में जमा 4,72,537 रुपये को भी फ्रीज कर दिया है।
विज्ञापन


ये आरोपी किए गिरफ्तार
 तस्करी के मामले में पुलिस ने रितिक जिष्ट्र निवासी ननखड़ी, पुष्पेंद्र निवासी निरमंड कुल्लू, दिगम्बर सिंह निवासी कुमारसेन, पवन छेत्री निवासी दत्तनगर रामपुर, विपुल निवासी कुमारसैन, शशि कुमार निवासी ननखड़ी जिला शिमला, हनीलाल निवासी रामपुर, धीरज शर्मा निवासी झाकड़ी तहसील रामपुर, रमन कायथ निवासी रामपुर, धर्म सिंह ऊर्फ काकू सोनी निवासी निरमंड जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed