{"_id":"5eecc9d883c1ea004532c34c","slug":"10-corona-patients-including-husband-wife-and-two-year-old-girl-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पति-पत्नी और दो वर्षीय बच्ची समेत 14 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पति-पत्नी और दो वर्षीय बच्ची समेत 14 कोरोना संक्रमित
Fri, 19 Jun 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक दंपती और दो साल की बच्ची समेत कोरोना संक्रमितों के 14 नए मामले सामने आए हैं। यह सभी बाहरी राज्यों से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुजानपुर उपमंडल से एक परिवार के दो सदस्य, बड़सर से एक परिवार के तीन सदस्य, भोरंज उपमंडल से एक परिवार के तीन सदस्य, गलोड से एक मरीज व भोरंज खुपड़ी से एक बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इन दस नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 151 पहुंच गई है। जिसमें से 109 स्वास्थ्य हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या महज 41 है। शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में बड़सर के घटयाणी से 62 वर्षीय महिला, उसकी 6 और 11 वर्षीय दो पोतियां शामिल हैं यह भी 11 जून को दिल्ली से लौटे हैं तथा बड़सर में संस्थागत संगरोध थे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पाए गए सुजानपुर उपमंडल से 32 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय उसकी पत्नी 10 जून को दिल्ली से लौटे हैं। पॉजिटिव निकले उपमंडल भोरंज की तरक्वाड़ी से 32 वर्षीय महिला और उसके 10 व 5 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं। इसी तरह गलोड का 38 वर्षीय पुरुष 11 जून को नोयडा से लौटा था। इसी के साथ भोरंज के खुपड़ी की एक 2 वर्षीय बच्ची भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि 17 जून को हमीरपुर से भेजे सैंपलों में से 14 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 153 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन