{"_id":"9dfc849e-2fb6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rohtang-pass-has-officially-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर हुआ बंद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2012 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा 15 नवंबर से अधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने वीरवार को लाहौल की ओर से कोकसर तथा मनाली की ओर से मढ़ी में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बचाव चौकियां स्थापित कर दी हैं।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि रोहतांग दर्रा में अधिक बर्फबारी हुई तो आवाजाही के लिए दोबारा नहीं खोला जाएगा। अब दर्रा लांघने वाले लोगों को कोकसर और मढ़ी बचाव चौकियों में अपना नाम व पता पंजीकरण करना आवश्यक होगा। बर्फबारी होने के साथ ही लाहौल घाटी की आबादी छह माह से अधिक समय तक शेष विश्व से कट जाएगी। ऐसी सूरत में लाहौल घाटी के लोगों की आवाजाही का मुख्य जरिया हवाई सेवा ही होगी।
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल स्पीति एसएस गुलेरिया ने बताया कि रोहतांग के दोनों ओर कोकसर व मढ़ी में वीरवार से बचाव चौकियों ने काम करना शुरू कर दिया है। डीसी ने बताया कि राशन, ईंधन व अन्य जरूरी वस्तुओं का भंडारण कर दिया गया है। इस बार पेट्रोल का गत साल की अपेक्षा अधिक भंडारण है। उन्होंने कहा कि इस बार जाड़े के दिनों के घाटी के अंदरूनी हिस्सों के मुख्य मार्गों को बहाल रखा जाएगा।
विज्ञापन